Friday, 3 January 2014

पानी को तरसता मेरा गाँव

दोस्तों

             हर गाँव में समस्या होती है पानी,चिकत्सा, शिक्षा की ! ये गाँव की मुलभुत समस्याए हैं ! हमारा गाँव काफी सालो से पेयजल कि समस्या से जुंझ रहा है ! ये हमारे गाँव के लिए एक विकट समस्या से जुंझ रहा है !
समय समय पर प्रसाशन का ध्यान इस और किया पर किसी ने कोई कारवाही नहीं की !

     गाँव के चारो तरफ सरकार ने पानी कि टंकिया जरुर बना दी ! पर पिने के लिए पानी आता ही नहीं या बिलकुल अल्प मात्रा में आता है ! पानी की किल्लत के चलते रोज़ पनघट पर मताओ बहनों में हाथापाई होती है जो कि बड़ी शर्मनाक बात है ! आस पास के गाँवो में जहा पानी के नल लगे है वही हमारा गाँव पानी के लिए तरस रहा है ! पशुओ को पिने का पानी नहीं मिल रहा है !

          पर दोस्तों इससे भी बड़ी शर्मनाक बात ये है कि अब इस समस्या की शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है ! आज हर कोई गाँव में अपनी ही धुन में मस्त है और यहाँ गाँव पानी की समस्या से त्रस्त है ! अगर हम ठान ले तो क्या नहीं हो सकता है ! हम RTI कानून के तहत कारवाही करेंगे ! आखिर क्यू हमारे गाँव में पानी के नल नहीं लग रहे है ! हमने जो लिखित में दिया है उसपे कितना काम हुआ है ! इन सबकी मांग करेंगे !

1 comments:

  1. Bhai aaj bhi gav ki sb tankiya khali padi hai, tankiyo ki koi kami ni hai but unme pani ni h

    ReplyDelete