इस वेबसाइट का कॉलम है गाँव रा लोग, काफी
समय से सोच रहा हु इसकी शुरुआत किससे करू !
फिर यकायक मुकेश का ख्याल आया सोचा इससे अच्छी शुरुआत क्या हो सकती है ! कुछ लोग
मेरे युवा साथी अच्छी बेहतर पढाई के लिए बड़े शहरो में जाते है ! लेकिन मुकेश ने इस
बात को गलत साबित कर दिया !
मुकेश
के बारे में
मुकेश
का जन्म 1-1 -1994 को हुआ ! उसने अपनी प्रारम्भिक पढाई डिगरना में ही पूरी की ! मुकेश ने 5वी
और 6वी की पढाई जोधपुर में पूरी की ! लेकिन फिर वापस अपनी
पढाई गाँव में ही जारी रखी ! मुकेश के पिता सुंडा राम जी सुथार गुडगाँव की एक निजी
कंपनी में बतौर मशीन ऑपरेटर कार्यरत है ! मुकेश की माँ गृहणी है ! एक बड़ा भाई है
सुशील सुथार जो कर सलाहकार है ! मध्यम परिवार में पले पढ़े मुकेश ने हमेशा म्हणत और
लगन से पढाई की ! हर क्लास में मुकेश हमेशा उत्तम नम्बरों से पास की ! पर किसी ने
यह नहीं सोचा ये लड़का एक दिन पुरे राजस्थान में पहले स्थान पे आएगा ! लेकिन कहीं न
कहीं मुकेश ने मन में थान लिया की एक दिन बड़ा कारनामा करना है !
7 मई का
यादगार दिन
मुकेश
ने 10वी पास के बाद कॉमर्स विषय का चयन किया ! और आगे की
पढाई जारी रखने के लिए आदर्श स्कूल (गोटन ) में प्रवेश लिया ! मुकेश मेहनती तो था ही इसके साथ एक
मेधावी छात्र के रूप में स्कूल में अपनी पहचान बनाई ! 11वी
कक्षा पास की तो गुरुजनों ने कहा था की यह लड़का जरुर कोई बड़ा कारनामा करेगा
! और आखिरकार मुकेश की मेहनत रंग लायी ! 7 मई को रिजल्ट आया मुकेश पुरे
राजस्थान में पहले स्थान पे था ! ये खबर चंद मिनटों में सब जगह फेल गयी ! मुझे भी
फ़ोन आया मुकेश की भाई का "मुकेश राजस्थान मेरिट में पहले स्थान पे आया है हम
उसके स्कूल जा रहे है" ! वाकई ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है !
मुकेश
का सपना
मुकेश
व्यवहार से सरल और संकोची स्वभाव है ! इस यादगार सफलता हा उसे जरा सा भी घमंड नहीं है ! जब मुकेश से पूछा कि बड़े होकर क्या बनना चाहते हो , तो मुकेश ने कहा कि में IAS बनना चाहता हु ! मुकेश बहुत मेहनती है पढाई के लिए बहुत सजग है हम सब ये आशा करते है कि वो बड़ा होकर सफल IAS बने ! हम सब उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते है !

