Tuesday, 28 January 2014

डिगरना के मुकेश ने 12वी कॉमर्स में पुरे राजस्थान में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रचा !


                         

दोस्तों 
                      इस वेबसाइट का कॉलम है गाँव रा लोग, काफी समय से सोच रहा हु इसकी शुरुआत किससे  करू ! फिर यकायक मुकेश का ख्याल आया सोचा इससे अच्छी शुरुआत क्या हो सकती है ! कुछ लोग मेरे युवा साथी अच्छी बेहतर पढाई के लिए बड़े शहरो में जाते है ! लेकिन मुकेश ने इस बात को गलत साबित कर दिया !

मुकेश के बारे में 

मुकेश का जन्म 1-1 -1994  को हुआ ! उसने अपनी प्रारम्भिक पढाई डिगरना में ही पूरी की ! मुकेश ने 5वी  और 6वी  की पढाई जोधपुर में पूरी की ! लेकिन फिर वापस अपनी पढाई गाँव में ही जारी रखी ! मुकेश के पिता सुंडा राम जी सुथार गुडगाँव की एक निजी कंपनी में बतौर मशीन ऑपरेटर कार्यरत है ! मुकेश की माँ गृहणी है ! एक बड़ा भाई है सुशील सुथार जो कर सलाहकार है ! मध्यम परिवार में पले पढ़े मुकेश ने हमेशा म्हणत और लगन से पढाई की ! हर क्लास में मुकेश हमेशा उत्तम नम्बरों से पास की ! पर किसी ने यह नहीं सोचा ये लड़का एक दिन पुरे राजस्थान में पहले स्थान पे आएगा ! लेकिन कहीं न कहीं मुकेश ने मन में थान लिया की एक दिन बड़ा कारनामा करना है !

7  मई का यादगार दिन 

मुकेश ने 10वी  पास के बाद कॉमर्स विषय का चयन किया ! और आगे की पढाई जारी रखने के लिए आदर्श स्कूल (गोटन ) में प्रवेश लिया ! मुकेश मेहनती तो था ही इसके साथ एक मेधावी छात्र के रूप में स्कूल में अपनी पहचान बनाई ! 11वी  कक्षा पास की तो गुरुजनों ने कहा था की यह लड़का जरुर कोई बड़ा कारनामा करेगा ! और आखिरकार  मुकेश की मेहनत रंग लायी ! 7 मई को रिजल्ट आया मुकेश पुरे राजस्थान में पहले स्थान पे था ! ये खबर चंद मिनटों में सब जगह फेल गयी ! मुझे भी फ़ोन आया मुकेश की भाई का "मुकेश राजस्थान मेरिट में पहले स्थान पे आया है हम उसके स्कूल जा रहे है" ! वाकई ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है !

मुकेश का सपना 

मुकेश व्यवहार से सरल और संकोची स्वभाव है ! इस यादगार सफलता हा उसे जरा सा भी घमंड नहीं है ! जब मुकेश से पूछा  कि बड़े होकर क्या बनना चाहते हो , तो मुकेश ने कहा कि में IAS बनना चाहता हु ! मुकेश बहुत मेहनती है पढाई के लिए बहुत सजग है हम सब ये आशा करते है कि वो बड़ा होकर सफल IAS बने ! हम सब उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते है !


1 comments: