गाँव में सुबह का विहंगम द्रश्य

गाँव में सुबह की अलग ही रोनक है ! उस सुबह की छटा बिखेरता ये द्रश्य !

जुना बाबा मंदिर

गाँव के दक्षिण दिशा में बना जुना बाबा का खुबसूरत मंदिर

महादेव मंदिर

जुना बाबा मंदिर रोड पर ही महादेव मंदिर निर्माणाधीन है !

जय जुना बाबा री

ये भवन जुन बाबा मंदिर में स्थित बहुत ही पुराना है यहाँ पर जी जुना जी महाराज ने समाधी ली थी !

हर हर महादेव

जाट समाज द्वारा निर्माणाधीन महादेव मंदिर !

Saturday, 13 December 2014

कैसा होना चाहिए अपने गांव का सरपंच ?

दोस्तों  
               गाँवो में सरपंच चुनाव बहुत  महत्वपूर्ण होते है ! आज हर कोई अपने गांव में होने वाले आगामी चुनाव में सरपंच को लेकर चर्चा करते है ! भारतीय राजनीती का मुख्य आधार ग्रामीण राजनीती है, और सरपंच का चुनाव ग्रामीण राजनीती का सर्वोसर्वा ! गांव में हर तबके का इंसान इस चुनाव में बढ़ चढ़ के भाग लेता है ! लोग अपने पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की कोई कसर नहीं छोड़ते! गांव से दूर ढाणियों में बैठे वर्धजनों को कार में बैठा कर चुनाव स्थल पर लाया जाता है ! और फिर उन्हें दो जने उठा कर वोट दिलवाने ले जाते है ! और वृद्धजन (बुढे माता पिता ) भी दो लोगो के साहरा पाकर अपने आप को किसी राजा से कम नहीं समझते, वोट देने के बाद चेहरे पर मंद मुस्कान इसका पक्का सबूत भी है !एक बड़ी मात्रा में पैसा खर्च होता है ! महीने भर तक अमल,गांजा,चाय और खाने का प्रबंध चलता है ! हर चुनाव में लगभग यही खेल चलता है ! हर बार यही लगता कि इस बार तो हमने सही उम्मीदवार का चयन किया इस बार अपने गांव की दिशा और दशा बदल जाएगी ! जो मात्र एक भर्म है, और ये भर्म हमें हर चुनाव में हो जाता है ! इस भर्म में जीने कारण हमे कई बीमारिया हो गयी जिसमे  जातिवाद महत्वपूर्ण है ! पुरे साल गांव के हर जाती के लोग साथ में बैठ के ताश खेलेंगे लेकिन चुनाव आते ही जातिवाद का बिच्छू काट ही जाता है !

आज हर कोई कहता है कि वक्त बदल गया है ! गाँवो में मोबाइल फ़ोन आ गया है ! गांव का युवा इंटरनेट का इस्तमाल करने लग गया है ! गांव में टेलीविजन के साथ साथ लोग कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तमाल करने लग गए ! क्या यही सब बदलाव के लक्षण है ??
क्या गाँवो को आधारभूत सुविधाये मिली है ?
क्या गाँवो में पिने का प्रयाप्त पानी है ?
क्या गांव में चिकत्सा की समुचित व्यवस्था है ?
गांव में विचरण करोगे तो आपको टूटी कच्ची सड़क और गन्दी नालियो का पानी इधर उधर फैला हुआ मिल ही जायेगा ! क्या आज़ादी के 60 के बाद भी इन सड़को और नालियो के लिए कोई योजना नहीं बनी ?
योजना बनी है पैसा भी आवंटित हुआ है, सिर्फ कागजो में ! और उन कागजो से सीधे भ्रष्ट अधिकारियो और नेताओ के जेब में में चला गया ! और हमे कानोंकान खबर भी नहीं ! खबर होगी कैसे मैंने सरपंच चुनाव का गुणगान ऊपर किया वो काफी है अपनी अक्ल पर पर्दा डालने के लिए ! रही कही कसर चुनावी वादे और पैंसे के लालच ने पुरी कर दी  ! 
क्या गांव का  गांव हर आदमी चुनाव को इसी नज़रिय से देखता है ! चुनावो में वो अपना स्वार्थ सिद्ध कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेता है ! नहीं !
गांव में बहुत से लोग जो चाहते की गांव में विकास हो ! इसका ताज़ा उदारहण बताता हु हमारे गांव के मुख्य मार्ग के बीचोबीच बड़ा गड्डा होने की वजह से बहुत पानी भर जाता था, और अनेको कोशिश के बाद भी सड़क ठीक नहीं हुई तो गांव के कुछ लोगो ने गांव से पैसे इक्कठे करके सड़क ठीक कराने का प्रयास किया ! मतलब जज्बा तो है, कुछ करना चाहते है लोग ! मगर उन्हें न व्यवस्था का  ज्ञान है और नहीं ऐसे योग्य व्यक्तियों को मौका मिलता है ! हर साल 15 से 20 लोग मिलकर एक आदमी का चयन कर देते है ! 
तो मुद्दा ये है की इन सब समस्याओ से निजात कैसे मिले ?
कैसे  हमारे गांव का चहुमुखी विकाश हो ??
इसका जबाब भी दे देता हु !  अगर कोई भी व्यक्ति जो उच्च पद पर विराजमान है वो अपना निज हित त्याग कर अपनी सारी शक्ति गांव के विकाश के लिए लगा दे तो अपने गांव का विकास हो सकता है ! उसका एक ही लक्ष्य होना चाहिए अपने गांव का विकास ! हम अक्सर अखबारों में पढ़ते है अमुख गुरूजी ने अपने विद्यालय को नहीं दिशा दे दी ! एक नया रूप दे दिया ! पढाई के परिणाम का स्तर बढ़ा दिया ! वैसे सरपंच भी कर  सकता है ! सरपंच भी गांव में एक टीम बना कर सरकारी योजनाओ की मॉनिटरिंग कर सकता है ! गांव के लोगो  सुचना के अधिकार के बारे में बता सकता है ! उन्हें जगा सकता है कि शासन जनता का  है और जनता सरकारी दफ्तरों में जाकर सवाल जबाब कर सकती इतना ही नहीं भ्रष्ट अधिकारियो के विरुद्ध करवाई कर सकती है ! 
क्या इस बार अपने गांव को ऐसा सरपंच मिलेगा जो सिर्फ और सिर्फ गांव के विकास के बारे में सोचता है ! और उस विकास का लाभ गांव के हर तबके को मिले ! अगर हर गांव का सरपंच और जागरूक युवा ठान ले की मुझे अपने गांव को अभिनव बनाना है तो  अभिनव राजस्थान बनने में कोई कसर नहीं रहेगी ! और अभिनव राजस्थान का लाभ गांव, ढाणियों में बैठे लोगो को स्वत ही मिल जायेगा ! 

अशोक भंवाल

9983043000 

अभिनव डिगरना 
अभिनव राजस्थान 


जय हिन्द 

Wednesday, 10 December 2014

सूचना के अधिकार के विषय में सामान्य सवाल




(1) मुझे सूचना कौन देगा? मैं आवेदन किसे जमा करूं?
सभी सरकारी विभागों के एक या एक से अधिक अधिकारियो को लोक सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। आपको अपना आवेदन उन्हें ही जमा करना है। यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि वे आपके द्वारा मांगी गई
सूचना विभाग की विभिन्न शाखाओं से इकट्ठा करके आप तक पहुंचाएं। इसके अलावा बहुत से अधिकारी
सहायक लोक सूचना नियुक्त किए गए हैं। इनका काम सिर्फ जनता से आवेदन ले कर उसे सम्बंधित जन
सूचना अधिकारी के पास पहुंचाना है।
(2) मुझे जन सूचना अधिकारी  के पते की जानकारी कैसे मिलेगी?यह पता लगाने के बाद कि आपको किस विभाग से सूचना मांगनी है। लोक सूचना अधिकारी के विषय में जानकारी उसी विभाग से मांगी जा सकती है। पर यदि आप उस विभाग में नहीं जा पा रहे हैं या विभाग आपको जानकारी नहीं दे रहा तो आप अपना आवेदन इस पते पर भेज सकते हैलोक सूचना अधिकारी द्वारा - विभाग 
प्रमुख (विभाग का नाम  पता। यह उस विभाग प्रमुख की ज़िम्मेदारी होगी कि इसे सम्बंधित  लोक सूचना 
अधिकारी  के पास पहुंचाए। आप विभिन्न सरकारी वेबसाइटों से भी लोक  सूचना अधिकारी की सूची प्राप्त 
कर सकते हैं जैसे -www.rti.gov.in.(3) क्या कोई जन सूचना अधिकारी मेरा आवेदन यह कह कर अस्वीकार कर सकता है कि आवेदन या उसका  कोई हिस्सा उससे  सम्बंधित नहीं हैं?नहीं वह ऐसा नहीं कर सकता। अनुच्छेद ()  के अनुसार वह सम्बंधित विभाग के पास आपके आवेदन को 
भेजने और  इसके बारे में आपको सूचित करने के लिए बाध्य है।
(4) यदि किसी विभाग ने लोक सूचना की नियुक्ति  की हो तो क्या करना चाहिए?अपना आवेदन लोक सूचना अधिकारी द्वारा विभाग प्रमुख के नाम से नियत शुल्क के साथ  सम्बंधित सरकारी अधिकारी को भेज दें। आप अनुच्छेद 18 के तहत राज्य के सूचना आयोग से भी शिकायत कर सकते हैं। सूचना आयुक्त के पास ऐसे अधिकारी पर 25000 रूपये का जुर्माना लगाने का अधिकारी है। जिसने आपका आवेदन लेने से इनकार किया हैं। शिकायत करने के लिए आपको सिर्फ  सूचना आयोग को एक साधरण पत्र लिखकर यह बताना है कि फलां विभाग ने  अभी तक लोक सूचना  अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है। और उस पर जुर्माना 
लगना चाहिए।
(5) क्या लोक सूचना अधिकारी मुझे सूचना देने से मना कर सकता है?लोक सूचना अधिकारी सूचना के अधिकारी कानून के अनुच्छेद में बताए गए विषयों से सम्बंधित  सूचनाएं 
देने से मना कर सकता है। इसमें विदेशी सरकारों से प्राप्त गोपनीय सूचनाएंसुरक्षा अनुमानों से सम्बंधित 
सूचनाएंरणनीतिकवैज्ञानिक या देश के आर्थिक हितों से जुड़े मामलेविधनमण्डल के विशेषाधिकार  हनन 
सम्बंधित मामले से जुड़ी सूचना शमिल हैं। अधिनियम  की दूसरी अनुसूची में ऐसी 18 एजेंसियों की सूची दी गई है जहां सूचना का अधिकार  लागू नहीं होता हैफिर भीयदि सूचना भ्रष्टाचार के आरोपों या मानवाधिकारो  के हनन से जुड़ी हुई है तो इन विभागों को भी सूचना देनी पड़ेगी।
(6) क्या इसके लिए कोई शुल्क भी लगेगा?
हांइसके लिए शुल्क निम्नवत है -आवेदन शुल्क - 10 रूपयेसूचना देने का खर्च - रू प्रति पृष्ठदस्तावेजों की जांच करने का शुल्क - जांच के पहले घंटे का कोई शुल्क नहीं पर उसके बाद हर घंटे का पांच रूपये शुल्क देना होगा।यह शुल्क केन्द्र  कई राज्यों के लिए ऊपर लिखे अनुसार है लेकिन कुछ राज्यों में यह इससे अलग है।
(7) मैं शुल्क कैसे जमा कर सकता है?
आवेदन शुल्क के लिए हर राज्य की अपनी अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं। आम तौर पर आप अपना शुल्क निम्नलिखित तरीकों से जमा करा सकते हैं- स्वयं नकद जमा करा के (इसकी रसीद लेना  भूले) डिमाण्ड ड्राफटभारतीय पोस्टल ऑर्डर
मनी ऑर्डर से (कुछ राज्यों में लागू) बैंकर्स चैक सेकेन्द्र सरकार से  मामलों में इसे एकाउंट आफिसर्स    (Account Officer) के नाम देय होने चाहिए कुछ राज्य सरकारों ने इसके लिए निश्चित खाते खोले हैं। आपको उस खाते में शुल्क जमा करना होता है। इसके  लिए स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद जमा करके उसकी रसीद आवेदन के साथ नत्थी करनी होती है। या आप उस खाते के पक्ष में देय पोस्टल ऑर्डर या डीडी भी आवेदन के साथ संलग्न कर सकते हैं। कुछ राज्यों मेंआप आवेदन के साथ निर्धारित  मूल्य का कोर्ट की स्टैम्प भी लगा सकते हैं।पूरी जानकारी के लिए कृपया  सम्बंधित राज्यों के नियमों का अवलोकन करें।
(8) मैं अपना आवेदन कैसे जमा  करा सकता हूँ?आप व्यक्तिगत रूप सेस्वयं लोक सूचना अधिकारी  या सहायक लोक सूचना अधिकारी के पास जाकर या किसी को भेजकर आवेदन जमा करा सकते हैं। आप इसे लोक सूचना अधिकारी या सहायक लोक सूचना अधिकारी के पते पर डाक द्वारा भी भेज सकते हैं। केन्द्र सरकार के सभी विभागों के लिए 629 डाकघरों को केन्द्रीय 
सहायक लोक सूचना अधिकारी बनाया गया है। आप इनमें से किसी भी डाकघर में जाकर आवेदन और शुल्क 
जमा कर सकते हैं। वहां जाकर जब आप सूचना का  अधिकारी काउंटर पर आवेदन जमा करेंगे तो वे आपको 
रसीद और एक्नॉलेजमेंट देंगे और यह उस डाकघर की ज़िम्मेदारी है कि तय समय सीमा में आपका आवेदन उपयुक्त लोक सूचना   अधिकारी   तक पहुंचाया जाए। 
(9) यदि लोक सूचना अधिकारी या सम्बंधित  विभाग मेरा आवेदन स्वीकार नहीं करता तो मुझे क्या करना 
चाहिए?आप इसे पोस्ट द्वारा भेज सकते हैं। अधिनियम  की धारा 18 के अनुसार आपको सम्बंधित  सूचना आयोग में शिकायत भी करनी चाहिए। सूचना आयुक्त के पास उस अधिकारी के खिलाफ २५०००  रू तक जुर्माना लगाने का अधिकारी है जिसने आपका आवेदन लेने से मना किया है। शिकायत में आपको सूचना आयुक्त को सिर्फ एक 
पत्र लिखना होता हैजिसमें आप आवेदन जमा करते समय पेश आने वाली परेशानियों के विषय में बताते हुए लोक सूचना अधिकारी पर जुर्माना लगाने का निवेदन कर सकते हैं।
(10) क्या सूचना प्राप्त करने की कोई समय सीमा है?हांयदि आपने जन सूचना अधिकारी के पास आवेदन जमा कर दिया है तो आपको हर हाल में 30 दिनों के 
भीतर सूचना मिल जानी चाहिए। यदि आपने आवेदन सहायक लोक सूचना अधिकारी के पास डाला है तो यह सीमा 35 दिनों की है। यदि सूचना किसी व्यक्ति के जीवन और स्वतन्त्राता को प्रभावित कर सकती है तो सूचना 48 घंटों में उपलबध् करायी जाती है। द्वितीय अनुसुची में शामिल संगठनो के लिए यह सूचना 45 दिनों मेंतथा 
तृतीय पक्ष में 40 दिनों उपलब्ध् कराने का प्रावधन है।
(11) क्या मुझे सूचना मांगने की वजह बतानी होगी?बिल्कुल नहीं। आपको कोई कारण या अपने कुछ ब्योरों (नामपताफोन नंके अलावा कोई भी अतिरिक्त 
जानकारी नहीं देनी पड़ती है। धरा (में यह स्पष्ट उल्लेख है कि आवेदक से उसके संपर्क के लिए ज़रूरी 
जानकारी के अलावा कोई भी जानकारी नहीं मांगी जानी चाहिए।
(12) देश में बहुत से असरदार कानून हैं पर उनमें से कोई काम नहीं करताआपको इतना विश्वास क्यों है कि 
यह कानून काम करेगा?यह कानून काम कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि स्वतन्त्रा भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा कानून बना है जो अधिकारीयो  की लापरवाही पर तुरन्त उनकी सीधी  जवाबदेही तय कर देता है। यदि सम्बंधित अधिकारी आपको तय समय सीमा में सूचना उपलब्ध् नहीं कराता तो उसके बाद सूचना आयुक्त 250 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से उस पर जुर्माना लगा सकता है। यदि उपलब्ध् कराई गई सूचना ग़लत है तो अधिकतम 25000 का जुर्माना लगाया जा सकता है। आपके आवेदन को फालतू बताकर जमा करने और अधूरी सूचना उपलब्ध् कराने के लिए भी जुर्माना लगाया जा सकता है। यह जुर्माना अधिकारी की तनख्वाह से काटा जाता है।
(13) क्या अभी तक किसी पर जुर्माना लगा है?हांकेन्द्र और राज्य सूचना आयुक्तों ने कुछ अधिकारीयों पर जुर्माने लगाए हैंमहाराष्ट्रमध्य प्रदेश कर्नाटकगुजरात और दिल्ली में कई अधिकारीयों पर जुर्माना लगा है।
(14) क्या लोक सूचना अधिकारी पर लगा जुर्माना आवेदक को मिलता है?नहीं। जुर्माने की राशि सरकारी खजाने  में जमा होती हैहालांकि धारा 19 के अनुसारआवेदक सूचना मिलने में हुई देरी के कारण हर्जाने की मांग कर सकता है।
(15) यदि मुझे सूचना नहीं मिलती तो मुझे क्या करना चाहिए?यदि आपको सूचना नहीं मिली या आप सूचना से असन्तुष्ट हैतो आप  अधिनियम  की धारा१९ के तहत प्रथम अपील अधिकारी  के पास प्रथम अपील डाल सकते हैं।
(16) प्रथम अपील अधिकारी  कौन होता है?हर सरकारी विभाग में लोक सूचना अधिकारी से वरिष्ठ पद के एक अधिकारी को प्रथम अपील अधिकारी बनाया गया है। सूचना  मिलने या गलत मिलने पर पहली अपील इसी अधिकारी के पास की जाती है।
(17) क्या प्रथम अपील के लिए कोई फॉर्म है?नहींप्रथम अपील के लिए कोई  फार्म  नहीं है। (लेकिन कुछ राज्य सरकारों ने फॉर्म निर्धरित किये है   प्रथम अपील अधिकारी के पते पर आप सादे काग़ज़ पर आवेदन कर सकते हैं। सूचना के अधिकारी के अपने आवेदन की 
एक प्रति  तथा यदि लोक सूचना अधिकारी की ओर से आपको कोई जवाब मिला है तो उसकी प्रति अवश्य संलग्न करें।
(18) क्या प्रथम अपील के लिए कोई शुल्क अदा करना पड़ता है?नहींप्रथम अपील के लिए आपको कोई शुल्क अदा नहीं करना हैहालांकि कुछ राज्य सरकारों ने इसके लिए 
शुल्क निर्धारित किया हैअधिक  जानकारी के लिए कृपया  पुस्तक के अन्त दी गई सूची देखें।
(19) कितने दिनों में मैं प्रथम अपील दाखिल कर सकता हूं?अधूरी  या गलत सूचना प्राप्ति के 30 दिन के भीतर अथवा यदि कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है तो सूचना के 
अधिकार  का आवेदन जमा करने के 60 दिन के भीतर आप प्रथम अपील दाखिल कर सकते हैं।
(20) यदि प्रथम अपील दाखिल करने के बाद भी सन्तुष्टिदायक सूचना  मिले?यदि पहली अपील दाखिल करने के पश्चात भी आपको सूचना नहीं मिली है तो आप मामले को आगे बढ़ते हुए 
दूसरी अपील कर सकते हैं।
(21) दूसरी अपील क्या है?सूचना के अधिकारी कानून के अन्तर्गत सूचना प्राप्त करने के लिए दूसरी अपील करनाअन्तिम विकल्प है। 
दूसरी अपील आप सूचना आयोग में कर सकते हैं। केन्द्र सरकार के विभाग के खिलाफ अपील दाखिल करने के 
लिए केन्द्रीय सूचना आयोग है। सभी राज्य सरकारों के विभागों के लिए लिए राज्यों में ही सूचना आयोग हैं।
(22) दूसरी अपील के लिए क्या कोई फार्म सुनिश्चित है?नहींदूसरी अपील दाखिल करने के लिए कोई फार्म सुनिश्चित नहीं है (लेकिन दूसरी अपील के लिए कुछ राज्य सरकारों के अपने निर्धरित फार्म भी है केन्द्रीय अथवा राज्य सूचना आयोग के पते पर आप साधारण  कागज पर अपील के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूसरी अपील दाखिल करने से पूर्व अपील के नियमों को सावधनी पूर्वक 
पढ़ेंयदि यह अपील के नियमों के अनुरूप नहीं होगा तो आपकी दूसरी अपील ख़ारिज़ की जा सकती है। राज्य 
सूचना आयोग में अपील करने के  पूर्व राज्य के नियमों को ध्यान से पढें।
(23) दूसरी अपील के लिए मुझे कोई शुल्क अदा करना पड़ेगा?नहींआपको कोई शुल्क नहीं देना है (हालांकि कुछ राज्यों ने इसके लिए शुल्क निर्धारित किये है
(24) कितने दिनों में मैं दूसरी अपील दाखिल कर सकता हूँ?पहली अपील करने के 90 दिनों के अन्दर अथवा पहली अपील के निर्णय आने की तारीख के 90 दिन के अन्दर आप दूसरी अपील दाखिल कर सकते हैं।सूचना का अधिकारी अधिनियम  कब अस्तित्व में आया है  यदि आप कह रहे हैं कि केन्द्र सरकार ने इसे हाल ही में लागू किया है तब आप कैसे कह सकते हैं कि बड़ी संख्या में लोगों ने इससे फायदा उठाया हैं?
सूचना का अधिकारी अधिनियम  12 अक्टूबर 2005 से अस्तित्व में आया इससे पूर्व यह राज्यों में लागू था। ये राज्य हैंजम्मू-कश्मीरदिल्लीराजस्थानमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रतमिलनाडूआसाम तथा गोवाइनमें से कई राज्यों में यह 
पिछले वषों से लागू था और बहुत अच्छा काम कर रहा था।
(25) सूचना के अधिकारों के दायरे में कौन कौन से विभाग आते हैं?केन्द्रीय सूचना का अधिकारों  अधिनियम  जम्मू-कश्मीर के अलावा पूरे देश में लागू है। ऐसे सभी निकाय जिनका गठन संविधान के तहतया उसके अधीन  
किसी नियम के तहतया सरकार की किसी अधिसूचना  के तहत हुआ हो इसके दायरे में आते हैं। साथ ही साथ वे सभी इकाईया जो सरकार के स्वामित्व में होंसरकार के द्वारा नियन्त्रि  हों अथवा सरकार के द्वारा पूर्ण 
या आंशिक रूप से वित्तपोषित हों।
(26) आंशिक वित्तपोषित से क्या तात्पर्य है?सूचना के अधिकार कानून या अन्य किसी कानून में ``आंशिक रूप से वित्तपोषित´´ की स्पष्ट व्याख्या नहीं की गई है। सम्भवतयह इस कानून के इस्तेमाल से समय के साथ-साथ स्वतइससे सम्बंधित  मामलों में न्यायालय के फैसलों से स्पष्ट हो सकेगी।
(27) क्या निजी निकाय भी सूचना का अधिनियम  अधिनियम  के अन्तर्गत आते हैं?सभी निजी निकाय जो सरकार द्वारा शासितनियन्त्रित अथवा आंशिक वित्तपोषित होते हैं सीधे सीधे इसके 
दायरे में आते हैं। अन्य निजी निकाय अप्रत्यक्ष रूप से इसके दायरे में आते हैं। इसका मतलब है कि यदि कोई 
सरकारी विभाग किसी नियम कानून के तहत यदि निजी निकाय से कोई जानकारी ले सकता है तो उस सरकारी 
विभाग में निजी निकाय से जानकारी लेने के लिए सूचना के अधिकार  के तहत आवेदन किया जा सकता है।
(28) क्या सरकारी गोपनीयता कानून, 1923 सूचना के अिध्कार के आड़े नहीं आता है?नहींसूचना का अधिकारी अधिनियम  2005 की धारा 22 के अन्तर्गत सूचना का अधिकार अधिनियम सरकारी गोपनीयता अधिनियम  1923 सहित किसी भी अधिनियम  के ऊपर है। सूचना का अधिकार  कानून बनने के बाद सिर्फ वही सूचना 
गोपनीय रखी जा सकती है। जिसकी व्यवस्था इस अधिनियम  की धरा में की गई हैइसके अलावा किसी 
सूचना को  किसी कानून के तहत गोपनीय नहीं कहा जा सकता।
(29) यदि किसी मामले में सूचना का कुछ हिस्सा गोपनीय हो तो क्या शेष जानकारी प्राप्त की जा सकती है?हांसूचना का अधिकारी अधिनियम  के धारा 10 के अन्तर्गतसूचना के उस भाग की प्राप्ति हो सकती हैजिसे धरा के मुताबिक गोपनीय  माना गया हो।
(30) क्या फाइल नोटिंग की प्राप्ति निषेध् है?नहींफाइल नोटिंग सरकारी फाइलों का एक अहम भाग है और सूचना के अधिकार  में इसे उपलब्ध् कराने की 
व्यवस्था है। यह केन्द्रीय सूचना आयोग द्वारा 31 जनवरी 2006 के एक आदेश में भी स्पष्ट किया गया है।
(31) सूचना प्राप्ति के पश्चात् मुझे क्या करना चाहिए?इसका कोई एक जवाब नहीं हो सकता। यह इस बात पर निर्भर होगा कि आपने किस प्रकार की सूचना की मांग की है और आपका मकसद क्या है। बहुत से मामलों में केवल सूचना मांगने भर से ही आपका मकसद हल हो 
जाता है। उदाहरण के लिए अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी मांगने भर से ही आपका पासपोर्ट अथवा राशन कार्ड आपको मिल जाता है। बहुत से मामलों में सड़कों की मरम्मत पर पिछले कुछ महीनों में खर्च  हुए पैसे का हिसाब मांगते ही सड़क की मरम्मत हो गई। इसलिए सूचना की मांग करना और सरकार से प्रश्न  पूछना स्वयं एक महत्वपूर्ण कदम है। अनेक मामलों में यह स्वयं ही पूर्ण है।  लेकिन अगर आपने सूचना का अधिकार का 
पयोग करके भ्रष्टाचार तथा घपलों को उजागर किया हैतो आप सतर्कता विभागसीबीआई में सबूत के साथ 
शिकायत दर्ज कर सकते हैं अथवा एफ आई आर दर्ज करा सकते हैं। कई बार देखा जाता है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी दोसियो के खिलाफ  कार्यवाही नहीं होती। सूचना के अधिकार के अन्तर्गतआप सतर्कता एजेंसियों पर भी उनके पास दर्ज शिकायतों की स्थितियों की जानकारी मांग कर दबाव डाल सकते हैं। घपलों को मीडिया द्वारा भी उजागर किया जा सकता हैलेकिन दोषियों को सजा मिलने का अनुभव बहुत उत्साह जनक नहीं रहा है। 
पिफर भी एक बात निश्चित हैइस प्रकार सूचना मांगने और दोषियों को बेनका़ब करने से भविष्य में सुधार होगा। यह अधिकारियो  को एक स्पष्ट संकेत है कि क्षेत्रो  के लोग सतर्क हो गये हैं और पहले की भांति किया गया कोई भी गलत कार्य अब छुपा नहीं रह सकेगा। इस प्रकार उनके पकड़े जाने का खतरा बढ़ गया है।
(32) क्या सूचना का अधिकार अधिनियम  के तहत सूचना मांगने और इस के माध्यम से भ्रष्टाचार का 
पर्दाफाश  करने वालों को परेशान किए जाने की भी संभावना है?हांकुछ ऐसे मामले सामने आये हैंजिसमें सूचना मांगने वालों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। ऐसा तब किया जाता है जब सूचना मांगने से बड़े स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा होने वाला 
हो। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि हर आवेदक को ऐसी धमकी का सामना करना पड़ेगा। सामान्यतअपनी 
शिकायत की स्थिति जानने या पिफर किसी दैनिक मामले के बारे में जानने के लिए आवेदन करने पर ऐसी 
परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसा उन मामलों में हो सकता है जिनके सूचना मांगने से नौकरशाही और 
ठेकेदारों के बीच साठगांठ का पर्दाफाश हो सकता है या पिफर किसी मापिफया के गठजोड़ के बारे में पता चल 
सकता है।
(33) फिर मैं सूचना के अधिकार  का प्रयोग क्यों करूं?पूरी व्यवस्था इतनी सड़ चुकी है कि यदि हम अकेले या साथ मिलकर इसे सुधरने की कोशिश नहीं करेंगें तो यह कभी ठीक नहीं होगी। और अगर हम कोशिश नहीं करेंगे तो और कौन करेगा इसलिए हमें प्रयास तो करना ही 
होगा। लेकिन हमें एक योजना बना कर इस दिशा में काम करना चाहिए ताकि कम से कम खतरों  का सामना 
करना पड़े। अनुभव के साथ कुछ सुरक्षा और योजनाएं भी उपलब्ध हैं।
(34) ये योजनाएं क्या है?आप आगे आकर किसी भी मुद्दे पर सूचना के अधिकार  के तहत सूचना मांगते हैं तो आवेदन करते ही आप पर कोई हमला नहीं करेगा। पहले तो वो आपको बहलाने या जीतने का प्रयास करेंगे। इसलिए जैसे ही आप कोई 
असुविधाजनक आवेदन डालेंगे कोई आपके पास आकर बड़ी विनम्रता से आवेदन वापस लेने के लिए कहेगा। 
आप उस आदमी की बातों से यह समझ सकते हैं कि वह कितना गम्भीर है और वो क्या कर सकता है। अगर 
आपको मामला गम्भीर लगता है तो अपने 10-15 परिचितों को उसी सार्वजनिक विभाग में वही सूचना मांगने के लिए तुरन्त आवेदन करने के लिए कहें। ये 
और भी अच्छा होगाअगर आपके मित्रा देश के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। अब किसी को पूरे देश में फैले आपके 10-15 परिचितों को एक साथ नुकसान पहुंचाना बहुत मुश्किल होगा। देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले आपके दोस्त डाक के माध्यम से भी आवेदन डाल सकते हैं। इसको ज्यादा से ज्यादा प्रचार देने का प्रयास करें। इससे आपको सही सूचना भी मिल जायेगी और आपको कम से कम खतरों  का सामना करना पड़ेगा।
(35) क्या सूचना पाकर लोग सरकारी कर्मचारियों को ब्लैक मेल भी कर सकते है?इसका जवाब जानने से पहले हम खुद से एक सवाल पूछेंसूचना का अधिकार क्या करता हैयह केवल सच्चाई को जनता के सामने लाता है। यह खुद  कोई सूचना नहीं बनाता। यह केवल पर्दा हटाता है और सच्चाई को जनता के  समक्ष लाता हू  क्या यह गलत है इसका दुरूपयोग कब हो सकता है। तभी जब किसी अधिकारी ने कुछ 
गलत किया है और उसकी सूचना जनता के सामने आने में पकड़े जाने का खतरा होसरकार के भीतर चल रही 
गड़बड़ी अगर जनता के सामने आती है तो इसमें गलत ही क्या है। इसका सामने आना जरूरी है या इसको छुपाया जाना। हांजब ऐसी कोई सूचना किसी के द्वारा प्राप्त की जाती है तो वह उस अधिकारी को ब्लैकमेल कर 
सकता है। पर हम गलत अधिकारियो  की रक्षा क्यों करें। यदि किसी अधिकारी को ब्लैकमेल किया जा रहा है तो 
वह भारतीयदण्ड संहिता के तहत ब्लैकमेल के खिलाफ एफ.आई.आरकराने के लिए स्वतन्त्रा है। अधिकारी को ऐसा करने दीजिए। फिर भी हम आवेदन द्वारा मांगी गई सारी सूचना को वेबसाइट पर डालकर किसी के द्वारा किसी को करने ब्लैकमेल की संभावना को दूर कर सकते हैं। आवेदक उस स्थिति में अधिकारी को ब्लैकमेल कर 
सकता है जब सिर्फ आवेदक को ही सूचना मिली हो और वह उसे आम करने की धमकी दे रहा हों। पर जब सभी 
जानकारियां वेबसाइट पर डाल दी जाएंगी तो ब्लैकमेल करने की संभावना अपने आप खत्म हो जाएगी।
(36) क्या सरकार के पास सूचना के लिए आवेदनों का ढेर लग जाने से सामान्य सरकारी कामकाज 
प्रभावित नहीं होगा?ये डर निराधर है। दुनिया में 68 देशों में सूचना का अधिकार सफलतापूर्वक चल रहा है। संसद में इस कानून के 
पास होने से पहले ही देश के नौ राज्यों में यह कानून लागू था। इनमें से किसी राज्य सरकार के पास आवेदनों का ढेर नहीं लगा। ये निराधर बातें उन लोगों के दिमाग की उपज है जिनके पास करने को कुछ नहीं है और वे पूरी 
तरह निठल्ले हैं। आवेदन जमा करने की कार्यवाही में बहुत समयऊर्जा और कई तरह के संसाधन खर्च होते हैं। जब तक किसी को वाकई सूचना की जरूरत  हो तब तक वह आवेदन नहीं करता।आइएकुछ आंकड़ों पर गौर करेंदिल्ली में 60 से ज्यादा  महीनों में 120 विभागों में 14000 आवेदन किए गये हैं। इसका मतलब हर महीने हर विभाग में औसत से भी कम आवेदन। क्या ऐसा लगता है कि दिल्ली सरकार के पास आवेदनों के ढेर लग गये होंगे आपको यह सुनकार आश्चर्य होगा कि अमेरिकी सरकार ने 2003-04 के दौरान सूचना के अधिकार  के तहत 3.2 मिलियन आवेदन स्वीकार किये हैं। यह स्थिति तब है जब भारत के विपरीत वहां ज्यादातर सरकारी सूचनाएं इंटरनेट पर उपलब्ध् हैं और वहां लोगों को आवेदन करने की उतनी जरूरत नहीं है।
(37) कानून को लागू करने के लिए क्या बहुत ज्यादा धन की जरूरत नहीं होगी?अधिनियम  को लागू करने के लिए जो भी पैसा लगेगा वह एक फायदे का सौदा होगा। अमेरिका समेत बहुत से देशों ने इसे समझ लिया है और वे अपनी सरकारों को पारदर्शी  बनाने के लिए बहुत से संसाधन प्रयोग कर रहें हैं। पहली बात तो यह है कि अधिनियम में खर्च सारी राशि सरकार भ्रष्टाचार और दुव्र्यवस्था में कमी आने के 
कारण उसी साल वसूल कर लेती हैउदाहरण के लिए इस बात के ठोस सबूत मिले हैं कि राजस्थान में सूखा 
राहत कार्यक्रमों और दिल्ली में सार्वजनिक वितरण प्रणाली कार्यक्रमों में गड़बड़ी को सूचना का अधिकार  
अधिनियम  के प्रयोग से बहुत हद तक कम किया गया है। दूसरी बात यह है कि सूचना का अधिकार  लोकतन्त्र के लिए बहुत ज़रूरी है। यह हमारे मौलिक अधिकारों का हिस्सा है। सरकार में जनता की भागीदारी होने के लिए यह जरूरी है कि पहले जनता यह जाने कि क्या हो रहा है।तो जिस तरह हम अपनी संसद को चलने के लिए सारे खर्चों को ज़रूरी मानते हैंसूचना का अधिकार  अधिनयम को लागू करने के लिए भी सारे खर्चों को जरूरी मानना होगा।
(38) लोगों को बेतुके आवेदन करने से कैसे रोका जा सकता है?कोई भी आवेदन बेतुका नहीं होता। किसी के लिए पानी का कनेक्शन उसके लिए सबसे बडी समस्या हो सकती है पर अधिकारी इसे बेतुका मान सकते हैं। नौकरशाही में कुछ निहित स्वार्थी तत्वों की ओर से बेतुके आवेदन का प्रश्न उठाया गया है। सूचना का अधिकार  अधिनियम  किसी भी आवेदन को निरर्थक मानकर अस्वीकृत करने का अधिकार नहीं देता। नौकरशाहों का एक वर्ग चाहता है कि लोक सूचना अधिकारी  को यह अधिकार  दिया 
जाये कि यदि वह आवेदन को बेतुका समझे तो उसे अस्वीकर कर दे। यदि ऐसा होता है तो हर लोक सूचना 
धिकारी हर आवेदन को बेतुका बता कर अस्वीकार कर देगा। यह अधिनियम  के लिए बहुत बुरी स्थिति होगी।
(39) क्या फाइलों पर लिखी जाने  वाली टिप्पणियां सार्वजनिक करने से ईमानदार अधिकारी अपनी बेबाक 
राय लिखने से नहीं बचेंगे?यह गलत है। बल्कि सच तो यह है कि हर अधिकारी जब ये जानेगा कि वह जो भी फाइल में लिख रहा है। वह 
जनता द्वारा जांचा जा सकता है। तो उस पर जनहित से जुड़ी चीजे लिखने का दबाव होगा। कुछ ईमानदार 
अधिकारियो  ने यह स्वीकार किया है कि सूचना का अधिकार अधिनियम  ने उन्हें राजनीतिक और अन्य कई तरह के दबावों से मुक्त होने में मदद की है। अब वे सीधे कह सकते हैं कि वे गलत काम नहीं करेंगे क्योंकि यदि किसी ने सूचना मांग ली तो घपले का पर्दाफाश हो सकता है। अधिकारियो ने अपने वरिष्ठों से लिखित में आदेश मांगना शुरू भी कर दिया हैं। सरकार फाइल नोटिंग को अधिनियम  के अधिकार  क्षेत्र से बाहर रखने की कोशिश करती रही है। इन कारणों को देखते हुए फाइल नोटिंग दिखाने को अधिनियम  के अधिकार  क्षेत्र में बने रहना बहुत जरूरी है।
(40) प्रशासनिक अधिकारियो  को बहुत से दबावों के अन्दर फैसले लेने पड़ते हैं और जनता यह 
नहीं समझती?
जैसा कि पहले ही बताया जा चुका हैयह उनके दबावों को कम करेगा।क्या जटिल और वृहद जानकारियां मांगने वाले आवेदनों को अस्वीकार कर देना चाहिए?यदि किसी को कोई सूचना चाहिए जो कि एक लाख पृष्ठों में समा रही है तो वह सूचना तभी मांगेगा जब उसे 
वाकई उसकी जरूरत होगी क्योंकि रूपये प्रति पृष्ठ के हिसाब से उसे लाख रू का भुगतान करना होगा। यह 
एक पहले से ही मौजूद बाध है। यदि आवेदन सिर्फ इस आधार  पर रद्द किए जाएंगे तो आवेदक 100 पृष्ठों की 
सूचनाएं मांगने वाले 1000 आवेदन डाल सकता हैजिससे किसी को भी कोई फायदा नहीं पहुंचने वाला इसलिए 
आवेदन इस आधर परअस्वीकृत नहीं किए जा सकते।
(41) क्या लोगों को सिर्फ अपने से जुड़ी सूचना मांगनी चाहिए। उन्हें सरकार के उन विभागों से जुड़ी सूचनाएं
 नहीं मांगनी चाहिए जिसका उनसे कोई सम्बंध् नहीं है?अधिनियम  की धरा 6(2) में स्पष्ट कहा गया है कि आवेदक से सूचना मांगने का कारण नहीं पूछा जाएगा। 
सूचना का अधिकार अधिनियम  इस तथ्य पर आधरित है कि जनता टैक्स देती है और इसलिए उसे जानने का हक है कि उसका पैसा कहां खर्च हो रहा है और उसका सरकारी तन्त्र कैसा चल रहा है। इसलिए जनता को 
सरकार के हर पक्ष से सब कुछ जानने का अधिकार  है। चाहे मुद्दा उससे प्रत्यक्ष तौर पर जुड़ा हो या  जुड़ा हो। 
इसलिए दिल्ली में भी रहने वाला कोई व्यक्ति तमिलनाडू से जुड़ी कोई भी सूचना मांग सकता है।

सारे प्रश्नोत्तर वर्ड डॉक्यूमेंट में डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे 
RTI प्रश्नोत्तर